E-mail: administration@ekalblspindia.org    |    Phone: 011 - 47523879, 42478184   

भारत लोक शिक्षा परिषद्, सेंट्रल दिल्ली चैप्टर द्वारा रविवार, 15 जनवरी 2023 को संभाग पश्चिम उत्तर प्रदेश के भाग सहारनपुर के अंतर्गत चलने वाले अंचल शामली के विद्यालय ग्राम गंदेवडा और कोलाखेड़ी एकल विद्यालय ग्रामों में वनयात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ | इसमें कुल 30 लोगों ने भाग लिया| जिसमें से अधिकांश लोग नए थे|

इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे एकल विद्यालयों की संचालन प्रणाली को समझना, विद्यालयों का प्रत्यक्ष दर्शन करना, नए सदस्यों को जोड़ना, समिति सदस्यों को सक्रीय करना, एकल विद्यालय के माध्यम से गांवों में होने वाले परिवर्तनों को समझना, समिति एवं कार्यकर्त्ता बंधुओं के साथ बैठक करना था |

वनयात्रा से प्रभावित होकर श्री आदेश जैन जी ने एक बच्ची के आजीवन शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया | एवं उनके प्रयास से 10 एकल विद्यालय का सहयोग भी प्राप्त हुआ |

सभी वनयात्री, ग्रामवासियों के प्रेम भाव को देखकर आनंदित हुए, साथ ही विद्यालय का सुचारू रूप से संचालन देखकर वनयात्री अति प्रसन्न हुए एवं अधिक दान करने तथा दोबारा विजिट करने के लिए प्रोत्साहित हुए |