एकल भारत लोक शिक्षा परिषद्, पूर्वी दिल्ली चैप्टर द्वारा विवेकानंद स्कूल एवं एकल सुर एकल ताल के टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 5 जून 2022 को विवेकनंद पब्लिक स्कूल, डी-ब्लॉक, आनंद विहार में किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुईI महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सोनल रसिवासिया जी, पूर्वी दिल्ली चैप्टर की महिला समिति एवम् अन्य सहयोगियों द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। श्रीमती माधुरी अग्रवाल (उपप्रधान राष्ट्रीय महिला समिति) ने पीपीटी एवं एकल विडियो के माध्यम से सभी को एकल के बारे में विस्तृत जानकारी दी| इस कार्यक्रम में एकाल युवा दिल्ली द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया|
इस कार्यक्रम में आये हुए कई दानवीर शिक्षप्रेमियों का सम्मान किया गया| कई दानदाताओं ने 100 विद्यालयों का दान देकर शतकवीर बनना भी स्वीकार किया। साथ ही कई अन्य दानदाताओं ने अपने अपने सामर्थ के अनुसार एकल विद्यालय के लिए सहयोग किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव और शहर के बच्चों के मध्य समन्वय स्थापित कर उनके मध्य बढ़ती हुई दूरी को कम करना था। इस कार्यक्रम में विवेकानंद स्कूल के बच्चों ने ‘नेवर गिव अप’ और देशभक्ति गीत की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी तो वहीँ पर एकल सुर ताल की टीम ने गांव की मिट्टी से जुड़े हुए सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गांव और शहर के मध्य ऐसा अद्भुत समन्वय देखकर सबका ह्रदय प्रेम भाव से भर गया। गांव और शहर को ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा जोड़कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का इससे बड़ा माध्यम और कुछ नहीं हो सकता।
श्री लक्ष्मी नारायण गोयल जी (चेयरमैन, ट्रस्ट बोर्ड, एकल भारत लोक शिक्षा परिषद्)
श्री लक्ष्मी नारायण गोयल जी ने कहा कि एकल केवल शिक्षा देने का ही कार्य नही कर रहा है। बल्कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण का कार्य भी कर रहा है। भारत की मौलिक सामाजिक संरचना को संजोए रखने में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत के जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण को रोकने एवं पंजाब जैसे राज्यों में युवाओं को नशामुक्त करने का कार्य कर रहा है।
श्री प्रदीप कुमार जैन जी ( चेयरमैन, पूर्वी दिल्ली चैप्टर)
एकल अभियान एक ईश्वरीय कार्य है। हम एक लाख विद्यालय तक पहुंच गये हैं और हमें 5 लाख तक पहुंचना है। इसके लिए हम सबको एक साथ आने की जरूरत है। तभी हम इस अभियान के लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। एकल गांव और शहर के बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है वह अति सुन्दर और सराहनीय है| इन्होने श्री योगध्यान आहूजा जी (संरक्षक, पूर्वी दिल्ली चैप्टर) एवं श्री प्रदुम्न आहूजा जी (डायरेक्टर, विवेकानंद स्कूल, आनंद विहार) का भी धन्यवाद् किया जिनके सहयोग से यह कार्य संपन्न हो पाया|
श्री अतुल जैन जी ( महामंत्री, पूर्वी दिल्ली चैप्टर)-
एकल के द्वारा कोरोना काल में बहुत व्यापक स्तर पर कार्य किया गया। एकल के कार्यकर्ताओं में इसमें बहुत योगदान दिया। खटीमा अंचल में बाढ़ के बाद बहुत संकट आ गया था पूर्वी दिल्ली चैप्टर ने एकल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से वहां पर राहत सामग्री भी भेजवाई।
श्री राजीव बंसल, कार्यकारी प्रधान ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी बंधुओं का हृदय की गहराइयों से स्वागत किया और सभी लोगों को एकल से जुड़ने की अपील की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं चैप्टर के अन्य कई गणमान्य महानुभावों ने अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज करा कर कार्यक्रम की शोभा बढाई|