E-mail: administration@ekalblspindia.org    |    Phone: 011 - 47523879, 42478184   

एकल भारत लोक शिक्षा परिषद्, राष्ट्रीय महिला विभाग द्वारा रविवार, 14 अगस्त 2022 को 14 टेक्निया इंस्टिट्यूट, दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी रासलीला कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमें लगभग 300 लोगों ने भाग लिया| राष्ट्रीय महिला विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी चैप्टर्स के महिला विभाग की बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ मनाया | श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता जी एवं श्रीमती आरशी जैन जी ने मुख्य अतिथि के रूप उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई | इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एकल से जोड़ना और एकल विद्यालय के लिए धन संग्रह करना था|

कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों ने राधा कृष्ण की झांकियों, श्रीकृष्ण के मधुर भजनों एवं श्रीकृष्ण के साथ सभी ने फूलों की होली का भी खूब आनंद लिया| बहुत सारी बहनों ने इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर एकल विद्यालय का सहयोग भी किया | इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला विभाग की ओर से श्रीमती दर्शना गोयल जी (चेयरपर्सन), श्रीमती सोनल रासीवासिया जी (प्रधान), श्रीमती माधुरी अग्रवाल जी (उप प्रधान) जी का एवं चैप्टर की महिला समितियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा| राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया और सभी को एकल ग्रामोत्थान द्वारा उत्पादित एकल हल्दी उपहार स्वरुप प्रदान की गयी|