E-mail: administration@ekalblspindia.org    |    Phone: 011 - 47523879, 42478184   

एकल भारत लोक शिक्षा परिषद्, राष्ट्रीय महिला विभाग द्वारा 17 नवम्बर 2022 को एकल विद्यालय गजरौला की वनयात्रा की गयी| इस वनयात्रा में कुल 21 बहनों ने भाग लिया| एकल ग्रामोत्थान सेंटर के समिति सदस्यों, कार्यकर्ताओं ने सभी वनयात्रियों का जोर-शोर से स्वागत किया |

वनयात्रा का उद्देश्य सभी लोगों को एकल विद्यालय के संचालन प्रणाली को समझाना, ग्रामोत्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बताना, नए सदस्यों को एकल से जोड़ना, इस यात्रा के माध्यम से समिति और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना एवं EGC, WEC, IVT, CTL, EOW द्वारा ट्रेनिंग लिए हुए बच्चे अपने रोजगार का प्रबंध कर अपनी जीविका कैसे चला रहे हैं इससे सभी को अवगत कराना था| ताकि लोग एकल द्वारा गांवों में चलाये जा रहे आर्थिक स्वावलंबन के कार्यों को भी समझ सकें |

एकल ग्रामोत्थान सेंटर पर बहनों ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली, सिलाई सेंटर, कंप्यूटर लैब, जैविक खेती भी देखा | श्री नरेन्द्र चड़ाव जी (GRC) प्रमुख ने एकल ग्रामोत्थान सेंटर (EGC), वुमेन एंपावरमेंट सेंटर (WEC), इंटीग्रेटेड विलेज डवलपमेंट (IVD), कंप्यूटर ट्रेनिंग लैब (CTL), एकल ऑन व्हील्स (EOW)  के बारे में जानकारी दी | और बताया कि एकल ग्रामोत्थान सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे स्वरोजगार का प्रबंध कर अपने जीवन को गुणवत्तापूर्ण बना रहे हैं|

समिति सदस्य, अंचल प्रभारी, संच प्रमुख, एकल ऑन व्हील के आचार्य के साथ बैठक की गयी जिसमें, एकल ग्रामोत्थान की कार्यप्रणाली, गांवों में हो रहे आर्थिक स्वावलंबन, जैविक खेती एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी | बैठक में शामिल समिति सदस्यों, किसानों एवं एकल कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया |

वनयात्रा पर गयी सभी बहनों ने अंचल गढ़मुक्तेशर, संच गजरौला एवं विद्यालय ग्राम विजौरा में एकल विद्यालय का दर्शन किया | श्रीमती दर्शना गोयल जी, श्रीमती बिंदु मित्तल जी, श्रीमती कुसुम दारुका जी ने सभी को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया | एकल विद्यालय के बच्चों ने पहाड़े, बाल गीत और चौपाई सुनाया, खेल-खेल में योगा किया एवं गणित के सवाल भी हल किये साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये सभी वनयात्रियों का मन मोह लिया | बच्चों को भी बहनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा और सभी ने बहुत उत्साह के साथ उनका अभिनन्दन किया |

अनुभव कथन-

वनयात्रा में शामिल बहनों ने अपना अनुभव साझा किया और एकल से जुड़े रहने पर ख़ुशी व्यक्त की| बहनों ने कहा कि शिक्षा के लिए समर्पित संगठन के साथ जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है, सभी बहनों ने वनयात्रा का खूब आनंद लिया | इस वनयात्रा से सभी बहनों का एकल के प्रति विश्वास मजबूत हुआ, नए उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली |

श्रीमति दर्शना गोयल जी (चेयरपर्सन, राष्ट्रीय महिला विभाग) ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चों का उत्साह और आचार्यों की लगन देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा| एकल में बच्चे जो शिक्षा और संस्कार ग्रहण कर रहे हैं यह सब उनकी आचार्यों की मेहनत है| जो बहुत कम संसाधनों में भी इतनी अच्छी तरह से विद्यालय का संचालन कर रहीं हैं|

श्रीमति माधुरी अग्रवाल जी (उपाध्यक्षा, राष्ट्रीय महिला विभाग) ने कहा कि एकल ने हमें एक अच्छा कर्म करने का अवसर दिया है, जिसके माध्यम से हम जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने का पुनीत कार्य कर सकते हैं| शिक्षित राष्ट्र के निर्माण का इससे बड़ा कार्य और कोई नही हो सकता है| मैं आप सबसे निवेदन करती हूं कि एकल से अवश्य जुड़ें | जो बहने पहली बार वनयात्रा पर गयी थीं उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि गांव के छोटे- छोट बच्चों को, जो शिक्षा और संस्कार दिए जा रहे हैं वह अद्भुत है | उन्होंने अपनी सुखद अनुभूति प्रकट की और दोबारा वनयात्रा पर आने की इच्छा भी प्रकट की |