E-mail: administration@ekalblspindia.org    |    Phone: 011 - 47523879, 42478184   

               भारत लोक शिक्षा परिषद् द्वारा अखिल भारतीय संत समिति में पूज्य संतों को किया गया सम्मनित

अखिल भारतीय संत समिति द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में धर्मादेश का आयोजन किया गया I जिसमें देश के प्रमुख धर्मरक्षक पूज्य संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही है । संत समागम में एकल से जुड़े हुए संतों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई है। जिसमें देश भर से आए हुए धर्मरक्षक पूज्य संतों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए मंथन किया और राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराया।

विरक्त शिरोमणि पूज्य स्वामी वामदेव जी महाराज द्वारा स्थापित अखिल भारतीय सन्त समिति के द्वारा आयोजित यह ‘धर्मादेश सन्त महासम्मेलन’ भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण प्रसंग है। यह पहला अवसर होगा जब इस देश की आध्यात्मिक ऊर्जा के स्रोत साधु-सन्तों ने स्वयं प्रेरणा से भारत और भारत की सर्वसमावेशी संस्कृति व समाज की भलाई के लिए विचार करने हेतु इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

पूज्य सन्त ने देवालयों और शिवालयों की पूजा का व्रत लिया है, जो जीवन का मुख्य ध्येय भी है। महर्षि अरविन्द ने कहा था कि ‘‘सनातन धर्म ही हमारे लिए राष्ट्रवाद है। इस कार्यक्रम को सहयोग करने वाली संस्थाओं को मंच से धन्यवाद कहा I एकल अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संस्कार पूर्ण शिक्षा देने के लिए एकल विद्यालय को भी सराहा।

एकल के पदाधिकारियों द्वारा परम पूज्य संतो को सम्मानित किया गया धर्म के इस आयोजन में भारत लोक शिक्षा परिषद् के प्रधान श्री नन्दकिशोर अग्रवाल जी ने एकल के विषय पर अपना विचार व्यक किया और कहा की ग्रामीण समाज के लोग हमें सब कुछ देते है, हमें भी उनके बारें में कुछ सोचना चाहिए, क्योकि जबतक गॉंव शिक्षित नही होगा ये देश आगे नही बढ़ सकता है। गरीब एवं वनवासी बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाने वाला यह पुनीत कार्य संत समाज के सहयोग के बिना संभव नही हैI एकल अभियान को मजबूत करने में संत को भी आगे आना होगा तभी वास्तविक राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है I इस कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश सिंघल जी, श्री सुभाष अग्रवाल जी, श्री विनीत अग्रवाल जी, श्री नीरज रायजादा जी, श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, श्री लोकेश शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही I भारत लोक शिक्षा परिषद् का स्टाल भी इस कार्यक्रम में लगाकर लोगों को एकल के बारे में जागरूक किया गयाI