E-mail: administration@ekalblspindia.org    |    Phone: 011 - 47523879, 42478184   

एकल अभियान से सम्बद्ध भारत लोक शिक्षा परिषद् के उत्तरी दिल्ली चैप्टर की महिला समिति द्वारा 2 अगस्त को आर्य समाज मंदिर, सरस्वती विहार में तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इसमें महिला समिति और चैप्टर के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा एकल के बारे में विस्तार से बताया, कार्यक्रम में 3 एकल विद्यालयों का सहयोग भी प्राप्त हुआ । इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के बंधुओं का सम्मान भी किया गया I
इस उत्सव में एकल विद्यालय का स्टाल लगाकर लोगों को एकल विद्यालय के बारे में जानकारी दी गई, स्टाल में एकल विद्यालय के बच्चों द्वारा बनायी गई कलात्मक चित्रकारियों का भी प्रदर्शन किया गया साथ ही एकल विद्यालय के आचार्यो द्वारा दानदाताओं को भेजे जा रहे धन्यवाद पत्रों का भी प्रदर्शन किया गया I महिलाओं ने बड़े रूचि के साथ एकल स्टाल पर प्रदर्शित एकल विद्यालय के बच्चों के कार्यों का अवलोकन किया I
इस तीज उत्सव में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक गीत भी प्रस्तुत किये गयेI कुछ महिलाओं ने तीज का गाने गाये एवं डांस भी किया I सावन के इस महीने में महिलाओं ने अपनी कला का खूब प्रदर्शन किया, उन्होने कई तरह के रंगबिरंगी मनमोहक रंगोलियाँ भी बनायीं, महिलाओं ने सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाते हुए कार्यकम का खूब आनंद लिया और एक दुसरे से गले मिलकर तीज की बधाई भी दी I