E-mail: administration@ekalblspindia.org    |    Phone: 011 - 47523879, 42478184   

एकल भारत लोक शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजीव अग्रवाल जी एवं उप प्रधान (महिला विभाग) श्रीमती माधुरी अग्रवाल जी ने 14-19  अक्तूबर 2022 को उत्तरी एवं दक्षिणी हिमाचल संभागों में प्रवास किया।

प्रवास का उद्देश्य समिति और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के अलावा, गूगल शीट के माध्यम से आचार्यों के मानधन के भुगतान, दानदाता संबंधित जानकारियों को समय से उपलब्ध कराने, प्रगत संच, स्वालम्बन आदि पर चर्चा करने के लिए था। प्रवास के दौरान एकल विद्यालयों में वनयात्रा, ग्रामोत्थान केंद्रों का दौरा, समिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और समिति एवं कार्यकर्ताओं के घरों में पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम रखा गया।

उत्तरी हिमाचल संभाग में भाग पालमपुर की बैठक मिरांडा में, कुल्लू भाग की बैठक मंडी में एवं बिलासपुर भाग की बैठक बेरी में हुई। मिरांडा में तीन अञ्चल के 35 समिति सदस्य एवं 38 कार्यकर्ताओं, मंडी में दो अञ्चल के 5 समिति सदस्य एवं 32 कार्यकर्ताओं, और बेरी में तीन अञ्चल के 10 समिति सदस्य एवं 38 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। दक्षिणी हिमाचल संभाग में भाग सिरमौर की बैठक राजगढ़ और सोलन में सम्पन्न हुई। राजगढ़ में 8 कार्यकर्ताओं और सोलन में तीन अञ्चल के 3 समिति सदस्यों एवं 20 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सोलन में एक दिन सभी अञ्चल प्रभारी की बैठक भी रखी गई, जिसमें एकल विद्यालयों को सक्रिय करने के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इसमें श्री दीप कुमार जी ने अभियान की अपेक्षाओं पर विस्तृत जानकारी भी प्रदान की ।

श्री राजीव अग्रवाल जी द्वारा समिति एवं कार्यकर्ताओं की बैठकों में विभिन्न विषयों जैसे गूगल शीट, DRW, प्रगत संच, स्वालम्बन, राष्ट्रीय समस्याएं को रोकने के लिए एक प्रहरी के रूप में एकल का कार्यरत होना आदि पर चर्चा की।

श्रीमती माधुरी अग्रवाल जी द्वारा संभाग की मां के रूप में बैठकों में विभिन्न विषयों जैसे की संगठन की परिभाषा, ध्येय वाक्य, देश चिंतन, उद्घोष क्रांति, स्वावलंबन, शक्ति केंद्र (ग्राम में शक्ति केंद्र पट्टिका यां फिर दीवार लेखन), यशोदा योजना, हनुमान परिवार, शिव परिवार और शबरी परिवार, प्रगत संच, समिति एवं कार्यकर्ता का व्यवहार, CTM( केयर टेकर मां), SSP (स्नेह संपर्क परिवार) आदि पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों से राम वनवास में निकलें भाइयों के परिवार की देखरेख के लिए आग्रह किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया।

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के ज़ोनल कोऑर्डनैटर के दायित्व रूप में श्रीमति माधुरी अग्रवाल जी ने जोगेंदर नगर अञ्चल के बीड सिलाई केंद्र, एकल ऑन व्हील वैन एवं एकल भवन का भी दौरा किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं के साथ चर्चा की एवं उनको प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

केन्द्रीय प्रमुख आंतरिक अंकेक्षण के दायित्व रूप में श्री राजीव जी ने कार्यालयों के रखरखाव और अर्थ विभाग का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने भाग एवं अञ्चल कार्यालय प्रमुखों की बैठकों में अर्थ विभाग के विषयों जैसे आर्थिक अनुशासन, इसकी आवश्यकता, आर्थिक योजना का सही कार्यान्वयन, बजट एवं व्यय comparison, आदि पर गहन चर्चा की। सभी कार्यालय प्रमुखों ने माना कि कार्यालय विभाग संगठन की नजरे है और इसके कार्यकलापों में पारदर्शिता का महत्वपूर्ण स्थान है।

सोलन में नारंग ग्राम एकल विद्यालय की वनयात्रा में बच्चों के द्वारा बालगीत, कहानी, पहाड़े,  गीत व खेल प्रस्तुत किये गए। श्री दीप कुमार जी ने बच्चों को खेल-खेल में योग भी सिखाया। श्रीमती माधुरी अग्रवाल जी ने आचार्यों से बच्चों को देश की राजधानियों, वीरों की गाथाएं तथा समय-समय पर तीज त्यौहार के बारे में जानकारी देने को कहा। इसके उपरांत सभी ग्राम समितियों से बैठक की।

प्रवास के दौरान समिति सदस्य एवं कार्यकर्ताओं (सिरमौर भाग के अध्यक्ष श्री धरम सिंह जी के, एकल ग्रामोत्थान के कार्यकर्ता श्री देशराज जी और एकल सुरताल प्रमुख कुमारी करुणा ठाकुर जी) के घरों में पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम बहुत ही सुखद रहा। सोलन भाग के समिति सदस्य श्री राजेश चंदेल जी ने नए सदस्यों को जोड़ने का एक कार्यक्रम परवानू में रखा,  जिसमें लगभग 8 सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में नए EBLSP चैप्टर खोलने के लिए प्रयास करने पर भी चर्चा हुई।

प्रवास का अनुभव बहुत ही सुखद रहा। इस प्रवास से जाना कि एकल के कार्यकर्ता कितनी कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र के प्रति समर्पित है। एकल परिवार के इस मिलन के दौरान कार्यकर्ताओं का समर्पण को देख कर दोनों प्रवासी नतमस्तक हो गए।