भारत लोक शिक्षा परिषद् के अंतर्गत संचालित एकल विद्यालय के बच्चों द्वारा वृक्षारोपण
कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे एकल विद्यालय के बच्चे एवं अभिभावकों ने पर्यावरण
के प्रति अपने प्रेम को प्रकट किया I पेड़ पौधे पहाड़ों की विरासत होते है और एकल विद्यालय के
बच्चे इसे बड़े ही अच्छे से समझते है I
सिरमौर भाग, राजगढ़ अंचल दीदग संच में वृक्षारोपण का यह कार्य करके जागरूकता अभियान भी
चलाया गया, इस दौरान औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के बारे में भी बच्चों को जागरूक
किया गया और उसके महत्त्व को भी बताया गयाI
एकल विद्यालय केवल अक्षर ज्ञान ही नही दे रहा है बल्कि बच्चों को भारतीय आयुर्वेद की
विरासत को जिवंत रखने के लिए औषधीय पौधों के बारे में भी बताया जाता हैI जिससे प्रकृति
के प्रति प्रेम भी बढ़ता है और पर्यावरण का संरक्षण भी होता हैI देश के दूरस्थ क्षेत्रों में चलाये
जा रहे एकल विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा हैI