आओ झुक कर सलाम करें उनको
जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है।
खुशनसीब होते हैं वह खून जो देश के काम आता है।
एकल भारत लोक शिक्षा परिषद् द्वारा भारत के वीर सपूतों के लिए सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ब्रिगेडियर मनोहर खजुरिया जी, श्री सर्वजीत जी (IDS, रक्षा मंत्रालय) सहित पत्रकारिता एवं समाज सेवा के कार्यों से जुड़े हुए समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य महानुभाव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
उत्तरी दिल्ली चैप्टर महिला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए समर्पित हमारे जवानों के सम्मान में प्यारे बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की गई।
माननीय श्री श्याम जी गुप्त (प्रणेता एकल अभियान) –
हमें उनका सम्मान अवश्य करना चाहिए जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, भारत माता की रक्षा के लिए जो फांसी पर चढ़ने से भी नहीं डरते ऐसे भारत के वीर सपूतों को हमें नमन करना चाहिए। आज इस देश के हजारों गांव में ऐसे ही शहीदों के परिवार हैं जिन्हें हमें मिलकर सम्मान करना चाहिए, उन सभी परिवारों को एकल अभियान प्रणाम कर रहा है और उन्हें सम्मान भी दे रहा है।
श्री सर्वजीत जी (IDS, रक्षा मंत्रालय) –
भारतीय सेना आज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता हमारी रक्षा प्रणाली आज विश्व की सर्वोत्तम रक्षा प्रणाली है।
उन्होंने भारतीय सेना पराक्रम और शौर्य का उदाहरण देते हुए कहा की गलवान में घाटी भारतीय सेना ने चीन को पीछे हटाकर पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखा दिया और बता दिया कि भारत किसी से डरने वाला नही है।
ब्रिगेडियर मनोहर खजुरिया जी –
एकल भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा सैनिकों के सम्मान के लिए जो कार्यक्रम किया जा रहा है बहुत ही अद्भुत है इससे सेना के जवानों को बल मिलता है कि उनके सम्मान के लिए, उनके परिवार की चिंता के लिए हमारा पूरा देश उनके साथ हैI उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि एक ऐसी संस्था है जो एक लाख से ज्यादा विद्यालय को संचालित कर रही है, यह राष्ट्र निर्माण के लिए बहुत ही सरहनीय कदम हैI
श्रीमती शारदा जी (प्रोफ़ेसर)
एकल अभियान शिक्षा स्वास्थ्य के ऊपर अभूतपूर्व कार्य कर रही है शहरों में उत्तम कोटि के विद्यालय और कॉलेज उपलब्ध हैं लेकिन जो संस्था दूरदराज के ग्रामीण अंचल में जिन बच्चों को शिक्षा की कोई सुविधा ही नहीं है वहां अपनी सेवाएं दे रही है वहां विद्यालय चला रही है यह बहुत बड़ा कार्य है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है I शिक्षा पाकर मनुष्य का दूसरा जन्म होता है वास्तव में यह संस्था इतना उत्कृष्ट कार्य कर रही है मैं इसको हृदय से नमन करती हूं I
टिल्लन डिजारिया जी (वरिष्ठ पत्रकार) –
एकल दिल के जज्बे का एक अभियान है एकल बुद्धि मन और विनम्रता का परिचायक है बुद्धि से उसे पहचानिए मन से उसे प्रेम कीजिए और विनम्रता से उनका सम्मान कीजिए I सम्मान से बड़ा आप कोई उपहार नहीं दे सकते, जिस प्रकार से एकल अभियान सेवा और समर्पण के साथ ग्रामीण एवं आदिवासी बच्चों की सेवा के लिए समर्पित है, निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा I
श्रीमती साधना गुप्ता जी (प्रधान, उत्तरी दिल्ली चैप्टर) –
एकल एनजीओ नहीं दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन है जो एक लाख विद्यालय चला रहा है, 7 हजार गांव के अंदर सत्संग केंद्र, 16 से ज्यादा जीआरसी सेंटर चला रहा है 50 से ज्यादा कंप्यूटर लैब चला रहा हैI हम बिना भाषा जाति व भेदभाव के यह शिक्षा आंदोलन चला रहे हैंI आईये हम सब मिलकर भारत माता के वीर सपूतों को नमन करें और उनका सम्मान करेंI
श्री राजीव अग्रवाल जी ( राष्ट्रीय महामंत्री, भारत लोक शिक्षा परिषद्)
इस कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का सहृदय धन्यवादI साथ ही इस कार्यक्रम के आयोजन में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया है उनका भी धन्यवादI यह कार्यक्रम मातृशक्ति द्वारा आयोजित हमारे देश के सैनिकों के आत्मबल को बढ़ाएगा और साथ ही लोगों के अन्दर प्रेरणा भी जागेगी। उत्तरी दिल्ली चैप्टर महिला समिति को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने इतना सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया। एकल भारत लोक शिक्षा परिषद् भारत के वीर सपूतों के सम्मान के लिए नित नए आयाम स्थापित कर रहा हैI एकल अभियान शिक्षा, संस्कार जागरण और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए निरंतर कार्य कर रहा हैI